Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Life Style

More News

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई? माहिका की के हाथ में डायमंड रिंग देख फैंस ने लगाए क्यास

Nishi Sirohi | Updated on Thursday, November 20, 2025 12:22 PM IST

मुंबई. क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा का विषय हैं-कभी साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं, कभी किसी इवेंट में एक साथ स्पॉट होते हैं। इसी बीच अब दोनों की सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
क्या सचमुच हार्दिक और माहिका ने कर ली सगाई?

हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में हार्दिक ने अपनी जिंदगी के ‘Big 3’ का जिक्र किया—उनका बेटा अगस्त्य, उनका पेट डॉग और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा। इन तस्वीरों में हार्दिक और माहिका काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पोस्ट में एक चीज़ ने सभी को चौंका दिया- माहिका की रिंग फिंगर में चमकती हुई डायमंड रिंग।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि माहिका के हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग है, जिसे लेकर लोगों ने तुरंत अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह उनकी एंगेजमेंट रिंग है?
हनुमानजी की पूजा ने बढ़ाई अटकलें

कुछ दिनों पहले हार्दिक और माहिका एक साथ मंदिर में हनुमानजी की पूजा करते भी नजर आए थे। पूजा की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई कि दोनों का रिश्ता अब सिर्फ ‘डेटिंग’ से आगे बढ़ चुका है।
फैंस और नेटिज़न्स लगातार अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन इस पूरे मुद्दे पर हार्दिक और माहिका दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भले ही सगाई की खबरों की पुष्टि न हुई हो, लेकिन इतना साफ है कि हार्दिक और माहिका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

पहले भी की थी हार्दिक ने रोमांटिक सगाई

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ भी बेहद रोमांटिक अंदाज में क्रूज पर सगाई की थी। उस प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।

 

Have something to say? Post your comment
माहिका-नताशा ही नहीं, इन महिलाओं को भी डेट कर चुके हैं हार्दिक पंड्या

: माहिका-नताशा ही नहीं, इन महिलाओं को भी डेट कर चुके हैं हार्दिक पंड्या

 वो फिल्मी सितारे जिनकी गोद भरी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

Year Ender 2025 : वो फिल्मी सितारे जिनकी गोद भरी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

कृति सेनन का रेड सी फिल्म फेस्टिवल के ‘वीमेन इन सिनेमा’ इवेंट में दिखा खास अंदाज

: कृति सेनन का रेड सी फिल्म फेस्टिवल के ‘वीमेन इन सिनेमा’ इवेंट में दिखा खास अंदाज

दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी ये 7 चीजें, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी! डॉक्टर भी करते हैं सलाह

: दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी ये 7 चीजें, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी! डॉक्टर भी करते हैं सलाह

कैंसर ट्रीटमेंट से तंग आ गई दीपिका कक्कड़, रोते हुए बोली- मेरा हो चुका है बुरा हाल

: कैंसर ट्रीटमेंट से तंग आ गई दीपिका कक्कड़, रोते हुए बोली- मेरा हो चुका है बुरा हाल

सोनम बाजवा का देसी अंदाज वायरल, साड़ी लुक ने फैंस को किया फिदा

Bollywood News : सोनम बाजवा का देसी अंदाज वायरल, साड़ी लुक ने फैंस को किया फिदा

पलक तिवारी का दिवाली स्पेशल देसी ग्लैम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका लुक

Bollywood News : पलक तिवारी का दिवाली स्पेशल देसी ग्लैम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका लुक

 ₹500 करोड़ कमा चुकी फिल्म 'कांतारा' का रहस्य! क्या है रोंगटे खड़े करने वाला भूत कोला?

Film Kantara : ₹500 करोड़ कमा चुकी फिल्म 'कांतारा' का रहस्य! क्या है रोंगटे खड़े करने वाला भूत कोला?

ग्लैमर का तगड़ा टकराव! शालिनी और नरगिस के लुक्स ने लूटी सारी लाइमलाइट

MashBall2025 : ग्लैमर का तगड़ा टकराव! शालिनी और नरगिस के लुक्स ने लूटी सारी लाइमलाइट

सान्या मल्होत्रा का ट्रेडिशनल लुक: स्टाइल और सिंप्लिसिटी का बेहतरीन मेल

: सान्या मल्होत्रा का ट्रेडिशनल लुक: स्टाइल और सिंप्लिसिटी का बेहतरीन मेल

X