Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Life Style

More News

Year Ender 2025 | वो फिल्मी सितारे जिनकी गोद भरी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

Nishi Sirohi | Updated on Tuesday, December 09, 2025 10:36 AM IST

नारी डेस्क: साल 2025 बॉलीवुड सितारों के लिए खुशियों से भरा रहा। कई सेलेब्स ने इस साल पेरेंटहुड का आनंद महसूस किया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशखबरी साझा की। किसी के घर बेटी (लक्ष्मी) का जन्म हुआ, तो किसी के घर बेटे ने जन्म लेकर परिवार को पूरा कर दिया। आइए जानते हैं इस साल किन-किन सितारों के घर गूंजी किलकारी।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विक्की कौशल और कटरीना कैफ, जिन्होंने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया। कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर पहले से ही ट्रेंड में थी और जैसे ही कपल ने बेटे के जन्म का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। दोनों के पोस्ट पर लाखों लाइक्स आए और फैंस ने ‘मिनी विक्की’ देखने की इच्छा भी जताई।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बी-टाउन का पावर कपल कियारा और सिद्धार्थ भी इसी साल पेरेंट्स बने। 15 जुलाई 2025 को कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया। कुछ समय बाद उन्होंने बेटी का सुंदर नाम भी रिवील किया सरायाह मल्होत्रा। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैन्स इस स्टार कपल को नई पारी की बधाई देने लगे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा
15 नवंबर 2025 का दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा की जिंदगी का सबसे खास दिन बन गया। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर कपल ने बेटी को जन्म दिया। इस डबल सेलिब्रेशन ने फैंस को भी खुश कर दिया। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी फैमिली कम्प्लीट होने की बात साझा करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखी।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
क्रिकेट और बॉलीवुड के इस लोकप्रिय कपल केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने भी इस साल पैरेंटहुड की खुशियों का अनुभव किया। 24 मार्च 2025 को कपल ने अपनी बेटी का जन्म किया और उसका सुंदर नाम रखा इवारा। सुनील शेट्टी ने नानू बनने की खुशी भी बड़े गर्व से सोशल मीडिया पर शेयर की।
सागरिका घाटगे और जहीर खान
‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने 8 साल की शादी के बाद 16 अप्रैल 2025 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा। लंबे इंतजार के बाद आई ये खुशखबरी उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रही।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
साल 2025 की खुशहाल लिस्ट में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है। 19 अक्टूबर को दोनों ने अपने बेटे का वेलकम किया। कुछ दिनों बाद कपल ने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम नीर रखा है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस नाम को बेहद प्यारा बताया।
साल 2025 में बी-टाउन के लिए खुशियों की बरसात रही। कई स्टार कपल्स की जिंदगी में नन्हें मेहमानों की एंट्री हुई और फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार और दुआएं दीं। नए पेरेंट्स बने इन सभी सेलेब्स को हमारी तरफ से भी ढेर सारी बधाइयां!

 

Have something to say? Post your comment
माहिका-नताशा ही नहीं, इन महिलाओं को भी डेट कर चुके हैं हार्दिक पंड्या

: माहिका-नताशा ही नहीं, इन महिलाओं को भी डेट कर चुके हैं हार्दिक पंड्या

कृति सेनन का रेड सी फिल्म फेस्टिवल के ‘वीमेन इन सिनेमा’ इवेंट में दिखा खास अंदाज

: कृति सेनन का रेड सी फिल्म फेस्टिवल के ‘वीमेन इन सिनेमा’ इवेंट में दिखा खास अंदाज

दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी ये 7 चीजें, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी! डॉक्टर भी करते हैं सलाह

: दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी ये 7 चीजें, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी! डॉक्टर भी करते हैं सलाह

कैंसर ट्रीटमेंट से तंग आ गई दीपिका कक्कड़, रोते हुए बोली- मेरा हो चुका है बुरा हाल

: कैंसर ट्रीटमेंट से तंग आ गई दीपिका कक्कड़, रोते हुए बोली- मेरा हो चुका है बुरा हाल

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई? माहिका की के हाथ में डायमंड रिंग देख फैंस ने लगाए क्यास

: नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई? माहिका की के हाथ में डायमंड रिंग देख फैंस ने लगाए क्यास

सोनम बाजवा का देसी अंदाज वायरल, साड़ी लुक ने फैंस को किया फिदा

Bollywood News : सोनम बाजवा का देसी अंदाज वायरल, साड़ी लुक ने फैंस को किया फिदा

पलक तिवारी का दिवाली स्पेशल देसी ग्लैम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका लुक

Bollywood News : पलक तिवारी का दिवाली स्पेशल देसी ग्लैम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका लुक

 ₹500 करोड़ कमा चुकी फिल्म 'कांतारा' का रहस्य! क्या है रोंगटे खड़े करने वाला भूत कोला?

Film Kantara : ₹500 करोड़ कमा चुकी फिल्म 'कांतारा' का रहस्य! क्या है रोंगटे खड़े करने वाला भूत कोला?

ग्लैमर का तगड़ा टकराव! शालिनी और नरगिस के लुक्स ने लूटी सारी लाइमलाइट

MashBall2025 : ग्लैमर का तगड़ा टकराव! शालिनी और नरगिस के लुक्स ने लूटी सारी लाइमलाइट

सान्या मल्होत्रा का ट्रेडिशनल लुक: स्टाइल और सिंप्लिसिटी का बेहतरीन मेल

: सान्या मल्होत्रा का ट्रेडिशनल लुक: स्टाइल और सिंप्लिसिटी का बेहतरीन मेल

X