Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Elections

More News

अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

Nishi Sirohi | Updated on Thursday, November 20, 2025 20:22 PM IST

पटना (विकास कुमार): नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले कर नया अध्याय लिख दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इन 26 मंत्रियों में से 11 मंत्री अति पिछड़े और अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। यानी शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या के आधे से थोड़ा कम इन्हीं दो सामाजिक समूहों से आते हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव में अति पिछड़े और दलित समाज ने बढ़ चढ़ कर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है,इसलिए अति पिछड़े और दलित समाज को सरकार में बड़ी हिस्सेदारी भी मिली है।

‘अनुसूचित जाति के 5 नेता बने कैबिनेट मंत्री’
नीतीश कैबिनेट में अनुसूचित जाति से आने वाले 5 नेताओं को मंत्री बनने का अवसर मिला है। पासवान,रविदास,पासी और मांझी/मुसहर समाज के नेताओं को सरकार में भागीदारी मिली है। पासवान समाज के दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं रविदास समाज के एक विधायक को मंत्री बनने का अवसर मिला है। इसके अलावा पासी समाज से आने वाले अशोक चौधरी को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मांझी/मुसहर समाज का फिर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मंत्री जाति पार्टी
अशोक चौधरी पासी JDU
संतोष कुमार सुमन मांझी/मुसहर HAM
सुनील कुमार रविदास JDU
लखेंद्र कुमार रौशन पासवान BJP
संजय कुमार पासवान LJPR
‘श्याम रजक को आगे मिल सकता है मौका’
अनुसूचित जाति की उपजातियों में केवल ‘रजक’ समाज से किसी नेता को मंत्री नहीं बनाया गया है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले चरण के विस्तार में जेडीयू कोटे से श्याम रजक को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। श्याम रजक के मंत्रिमंडल में शामिल हो जाने से अनुसूचित जाति के तमाम उपजातियों को सरकार में उचित हिस्सेदारी मिल जाएगी।

‘सरकार में अति पिछड़े समाज की बढ़ी धमक’
अति पिछड़ा समाज एनडीए का कोर वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में नीतीश सरकार में अति पिछड़े समाज के बड़े नेताओं को उचित हिस्सेदारी मिली है।अति पिछड़ा समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल,मदन सहनी,रमा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार और नारायण प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अति पिछड़ा समाज के 5 नेताओं को बीजेपी के कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है,जबकि एक मंत्री जेडीयू कोटे से बनाया गया है।
मंत्री जाति पार्टी
दिलीप जायसवाल कलवार BJP
रमा निषाद मल्लाह BJP
अरुण शंकर प्रसाद सूड़ी BJP
डॉ. प्रमोद कुमार कानू BJP
नारायण प्रसाद तेली BJP
मदन सहनी मल्लाह
JDU

प्रेम कुमार को मिल सकता है स्पीकर का पद
अति पिछड़े समाज से आने वाले प्रेम कुमार को विधानसभा में स्पीकर बनाया जा सकता है। प्रेम कुमार बीजेपी के सीनियर लीडर हैं। अगर उन्हें स्पीकर बनाया जाएगा तो अति पिछड़े समाज का भरोसा बीजेपी पर और भी बढ़ जाएगा।

साफ है कि वोटिंग पैटर्न को देखकर बीजेपी और जेडीयू ने अति पिछड़े और अनुसूचित जाति के नेताओं को ज्यादा तरजीह दी है। एनडीए की कोशिश है कि अति पिछड़े और अनुसूचित जाति का विश्वास कायम रखा जाए। ये आंकड़े बताते हैं कि एनडीए इन दोनों सामाजिक समूहों के भरोसे पर खरी उतरी है।

 

Have something to say? Post your comment
Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

: Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

SIR in UP : मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

Bihar Politics : Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

 बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

Bihar Assembly Session : बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

: BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

कर्नाटक संकट : दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

: BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

BJP विधायक दल की बैठक आज, दिलीप जायसवाल ने कहा, 'सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी'

: BJP विधायक दल की बैठक आज, दिलीप जायसवाल ने कहा, 'सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी'

X