Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Elections

More News

Bihar Politics | Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

Nishi Sirohi | Updated on Thursday, December 04, 2025 09:51 AM IST

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन यानी आज बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण हुआ। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे। वही इस बात को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) और जदयू की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने जमकर जुबानी हमला बोला है।

JDU ने कसा तंज
जदयू की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता का यह रवैया “कुछ नया नहीं” है और सदन की कार्यवाही के प्रति उनकी “उदासीनता” के कई उदाहरण उनके “ट्रैक रिकॉर्ड” में मिल जाते हैं।

कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, “इस बार तो वह किसी तरह नेता प्रतिपक्ष बनने में कामयाब रहे लेकिन अगर उन्होंने अपने तौर-तरीके नहीं सुधारे तो अगली बार स्थिति ऐसी भी हो सकती है कि उनके पास इस पद के लिए जरूरी संख्या बल भी न बचे।” नियमों के अनुसार 243 सदस्यीय विधानसभा में किसी दल के पास कम से कम 10 प्रतिशत यानी 24 सदस्य होने चाहिए, तभी उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल सकता है।

जदयू प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा, “तेजस्वी यादव कहां गायब हैं? क्या वे किसी मामले में अदालत में पेश होने गए हैं या हालिया चुनाव में मिली करारी हार की शर्म उन्हें घेरे हुए है? उनके परिवार की सुरक्षा में 160 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं, फिर भी वे दिखाई नहीं दे रहे।

नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसी चिराग की पार्टी
चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) के विधानमंडल दल के नेता राजू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष के इतने बड़े पद पर हैं लेकिन वह गंभीर नहीं हैं। विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इस सबके बीच नेता प्रतिपक्ष ही मौजूद नहीं थे। वे नहीं आ कर क्या संदेश देना चाहते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

: Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

SIR in UP : मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

 बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

Bihar Assembly Session : बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

: BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

कर्नाटक संकट : दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

: BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

: अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

BJP विधायक दल की बैठक आज, दिलीप जायसवाल ने कहा, 'सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी'

: BJP विधायक दल की बैठक आज, दिलीप जायसवाल ने कहा, 'सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी'

X