Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Elections

More News

Ghatsila by-election 2025 | घाटशिला उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, इन दिग्गज BJP नेताओं की JMM में एंट्री

Nishi Sirohi | Updated on Friday, October 31, 2025 09:57 AM IST

Ghatsila by-election 2025: पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पांच नेताओं ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया। नेताओं के झामुमो में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में पांचों नेताओं को "पार्टी-विरोधी गतिविधियों" में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गयी।

सोरेन ने बृहस्पतिवार दोपहर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि झामुमो जनता की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के आदरणीय नेता अब झामुमो परिवार का हिस्सा बन गए हैं और जनता का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत है। सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को प्रचंड जीत दिलाएगी।

BJP बोली- इन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिले में आता है। बाद में शाम को भाजपा राज्य कार्यालय की ओर से जारी बयान में पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष तुषार कांत और सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महाली को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई।

राज्य महासचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं को घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के खिलाफ काम करने का दोषी पाया गया है। भाजपा के बयान में यह भी बताया गया कि घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार को “भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने” के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया है। घाटशिला उपचुनाव के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा। उपचुनाव में झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन (स्वर्गीय विधायक और मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र) का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से होगा। बीते 15 अगस्त को रामदास सोरेन के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

: Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

SIR in UP : मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

Bihar Politics : Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

 बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

Bihar Assembly Session : बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

: BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

कर्नाटक संकट : दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

: BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

: अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

X