Saturday, 17 October 2026
BREAKING

Elections

More News

Ghatshila By-Election LIVE | घाटशिला विधानसभा सीट पर Voting शुरू, मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता

Nishi Sirohi | Updated on Tuesday, November 11, 2025 09:41 AM IST

Ghatshila By-Election LIVE: घाटशिला विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। कुल 13 प्रत्याशी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं जिसमें एक महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। 13 में से 9 प्रत्याशी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

LIVE UPDATES:-

बूढ़े हो या दिव्यांग लोग सुबह से मतदान के लिए घर से निकल पड़े हैं। सभी मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्त वालंटियर दिव्यांग मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कई लोग व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे हैं।
भाजपा नेता चंपई सोरेन ने झामुमो पर पैसे बांटने आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि घाटशिला उपचुनाव में हार के डर से बौखलाई झामुमो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही हैं। नियम के अनुसार 48 घंटे पहले बाहरी लोगों को वहां से निकल जाना था, लेकिन कई बाहरी मंत्री-विधायक घाटशिला के विभिन्न गांवों में खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। इस संबंध में एसडीओ, उपायुक्त समेत चुनाव आयोग को सूचना दी गई है। निश्चित हार सामने देख कर, ऐसा अनैतिक आचरण कर रहे ये लोग (झामुमो के लोग) जनमत की ताकत को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मतदान का दिन है। सभी घाटशिला विधानसभा की जनता से निवेदन है कि अपने परिवार, अपने पड़ोस, अपने गांव, हर जगह लोगों को जागरूक करें और मतदान केंद्र तक लेकर जा। आज घाटशिला अपनी आवाज दर्ज करेगा। झामुमो परिवार के हर समर्पित साथी से आग्रह है कि बूथ पर शांति, सम्मान और सतर्कता के साथ डटे रहें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ जीत की नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की भी है। मतदान प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन। हमारा एक-एक वोट घाटशिला के आने वाले कल की दिशा तय करेगा।
बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है।

कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

13 उम्मीदवारों की सूची
बाबूलाल सोरेन (भाजपा), सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो), रामदास मुर्मू (जेएलकेएम), पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी), परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मानस राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, और रामकृष्ण कांती महली।
महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक
चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। 2,56,252 मतदाताओं में से 1,31,180 महिलाएं और 1,25,078 पुरुष मतदाता हैं। लगभग 300 बूथों पर मतदान कराए जा रहे हैं। वहीं, वैसे तो 13 प्रत्याशी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला फिलहाल सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच बताया जा रहा है। एक तरफ झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन अपने दिवंगत पिता रामदास सोरेन की विरासत पर भरोसा जता रहे है तो दूसरी ओर, भाजपा नेता चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन मोदी सरकार की योजनाओं के दम पर मैदान में उतरे हैं, लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने मैदान में उतरकर इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ताल ठोक रहे हैं। दोनों ही संताल समाज से आते हैं। इसलिए संभावना है कि आदिवासी मत दोनों तरफ जाएगा। भाजपा के अपने सहयोगी लोजपा के सहारे चार प्रतिशत दलित मतों को साथ लाने की कोशिश में हैं। झामुमो गठबंधन के मुस्लिम मंत्री भी अल्पसंख्यक मतों को अपने पाले में लाने के लिए लगे हैं, लेकिन भाजपा आदिवासी मतों के अलावा कुड़मी, पिछड़ी और अन्य दलित मतों पर नजर रख रही है। चंपाई के गहरे मित्र विद्युतवरण महतो की भी इस क्षेत्र में काफी पकड़ है। वे तीन बार से जमशेदपुर लोकसभा के सांसद भी हैं।

ज्ञात हो कि दिवगंत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एक साल से ज्यादा समय से किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका 15 अगस्त को एक अस्पताल में निधन हो गया था। इसी के कारण घाटशिला सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

 

Have something to say? Post your comment
Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

: Bengal polls: Voting starts in 142 seats as mild tension surfaces in first hour

मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

SIR in UP : मतदाता सूची से कट सकते हैं 3 करोड़ से अधिक नाम, इस जिले में कटेंगे सबसे ज्यादा वोट

Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

Bihar Politics : Tejsahwi ने किया परंरपाओं का उल्लंघन! नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसा सत्ता पक्ष, बिहार में सियासी हलचल तेज

 बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

Bihar Assembly Session : बिहार विधानसभा में आज राज्यपाल का अभिभाषण, द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी नीतीश सरकार

BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

: BLO को मिली बड़ी राहत... चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर किया बड़ा फैसला

दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

कर्नाटक संकट : दिल्ली दौरा रद्द, कल साथ में ब्रेकफास्ट करेंगे सिद्धारमैया-शिवकुमार

MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: MCD उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन मिल रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

: BJP, RSS वाले जानबूझ जूलूस में रास्ते बदलते हैं, मुस्लिम मोहल्ले से जाते हैं, मस्जिद देखकर उन्हें जोश चढ़ता है, DJ पर गंदे-गंदे गाने बजाते हैं-दिग्गी

अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

: अति पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली बंपर हिस्सेदारी, 26 में से 11 मंत्री EBC और SC समाज का करते हैं प्रतिनिधित्व

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

X