Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल यानी मंगलवार (11 नवंबर) को होना है। वहीं, वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है।
मचा सियासी बवाल
ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि अगर 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होता है तो इसका फायदा महागठबंधन को हो सकता है। बिहार में आरजेडी की सरकार बन सकती है। गौरतलब हो कि राजभर की पार्टी सुभासपा अकेले ही 150 से ज्यादा सीटों पर बिहार चुनाव लड़ रही हैं। उनका यह बयान बिहार चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजभर के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
गौरतलब हो कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार के CEO ने बताया कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर, 2025 को राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सीईओ के अनुसार, 2020 के बिहार विधानसभा आम चुनावों में औसत मतदान 57.29 प्रतिशत रहा, जबकि 2024 के लोकसभा आम चुनावों में मतदान 56.28 प्रतिशत रहा। यह पिछले दो चुनावों की तुलना में राज्य में मतदाता भागीदारी में समग्र वृद्धि को दर्शाता है।
lection